इंडियन ओसनिक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकर्त्ता गजेन्द्र शर्मा ने भारत की राजनीति पर आरोप लगाया है । उन्होंने कहा की आज के समय की राजनीति और राजनेता देश कि लुटिया डूबो देने पर उतारू हैं । साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में आज़ादी के समय राजनीतिक पार्टी को इसलिए बनाया गया था ताकि वो देश के काम आए और देश को विकास के मार्ग पर बढाए । कई सेनानियों तथा संविधान समिति के द्वारा संविधान बनाने का मुख्य कारण यही था कि भारतीय लोगो के द्वारा अपना नेता चुना जाए जो देश के नागरिकों के हित के लिए कार्य करे जिसे लोकतंत्र सम्बोधित किया जाता है मगर आज के समय में लोकतंत्र कि धज्जियां उड़ाने से ये राजनेता और राजनीतिक पार्टियां बाज नहीं आती ।
यानि की आज की मौजूदा राजनीतिक स्थिति भारतीय नागरिकों पर बोझ है । उन्होंने कहा की आज देश को बचाने और बनाने की जरुरत है । आज के बढ़ते समय में, और विकासशील समय में, भारतीय राजनेताओं को अन्नदाता किसानों के बारे में सोचना चाहिए । किसानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने अपना रुख गौतम बुद्ध नगर की ओर किया और बताया कि आज जमीन अधिग्रहण करना, किसानों को कम मुआवजा देना, औद्योगीकरण के लिए किसानों का जमीनी शोषण हो रहा है इस प्रक्रिया को बदलना होगा जितना भारत में औद्योगीकरण जरुरी है उससे ज्यादा भारत में खेती होंना जरुरी है क्योंकि भारत कृषिप्रधान देश रहा है इसलिए कृषि क्षेत्र को सुचारु रूप से बनाये रखने की भी अति आवश्यकता है ।
वहीं उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी, इंडियन ओसनिक पार्टी के लोकसभा चुनाव के बारे में बताया की आईओपी 441 सीटों पर अपने लोकसभा प्रत्याशी खड़े करेगी और उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे । शर्मा जी ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में काफी हद तक विकास हुआ है दूसरी ओर विकास के साथ-साथ यहाँ कई समस्याएं भी उत्पन्न हुई हैं उन्होंने कहा अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो देश के ऐसे हिस्सों कि समस्याएं सुलझायी जाएंगी और भारत को पुनः सोने की चिड़िया के शीर्षक पर लाया जाएगा, और गौतम बुद्ध नगर की सभी समस्याएं समाप्त करके इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जायेगा ताकि हर तवके का भारतीय खुशहाल रहे ।

No comments:
Post a Comment